नई दिल्ली। मॉनसून के उठने के बाद भी उत्तर भारत में तापमान फिर से बढ़ने लगा है। वहीं, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना के चलते अलर्ट जा...

नई दिल्ली। मॉनसून के उठने के बाद भी उत्तर भारत में तापमान फिर से बढ़ने लगा है। वहीं, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजस्थान के कई जिलों में अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी दी गई है। बीकानेर में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान में मंगलवार को फिर से गर्मी तेज हो गई। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान अचानक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राज्य के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा, वहीं कुछ इलाकों में गर्मी की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए राज्य के 7 जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में गर्मी का प्रकोप हो सकता है।
राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां धीमी हो गई हैं। यही कारण है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान अचानक दर्ज किया गया है। कई इलाकों में पारा सामान्य से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 जून के आसपास राज्य में एक बार फिर से प्री-मानसून सक्रिय हो सकता है। इस वजह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज और बारिश होने की संभावना है।
राजधानी जयपुर में लोग दिनभर चिलचिलाती धूप से परेशान रहे। तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा था। हवा बंद होने से जनता को देर शाम तक गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी झेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। रात को हवा में थोड़ा आराम मिला।
उधर, मुंबई समेत महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को कोंकण और मुंबई में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस सप्ताह यहाँ गर्मी की संभावना नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। अगले तीन से चार दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बने रहने की संभावना है। उसके बाद हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिल सकती है।
from UPUKLive