नदीम अहमद अमरोहा। अमरोहा जनपद के सैदनगली कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ...

नदीम अहमद
अमरोहा। अमरोहा जनपद के सैदनगली कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया इस मौके पर उन्होंने 51 दिव्यांगों को राशन वितरण किया।
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के कस्बा सैदनगली में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक द्वारा लोक डाउन के दौरान बहुत ही सादगी पूर्वक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर अभिनव कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन उन्होंने 51 दिव्यांगों को राशन वितरण कर मनाया है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश का विकास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में हुआ है यह एक रिकार्ड है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस की रोकथाम करने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महत्वपूर्ण योगदान है।
from UPUKLive