अमरोहा। किशन सैनी एक दंपति व रूस से लौटे दो भाइयों समेत दस लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जानकारी पर अफसरों के बीच हड़कंप मच गया।...

अमरोहा। किशन सैनी
एक दंपति व रूस से लौटे दो भाइयों समेत दस लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जानकारी पर अफसरों के बीच हड़कंप मच गया। पॉजिटिव नए दस मरीजों में से छह अमरोहा शहर और चार हसनपुर तहसील क्षेत्र के निवासी हैं। देर शाम सभी को एल-2 सेंटर में भर्ती करा दिया गया। उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने में स्वास्थ्य टीमें जुटी हैं। जिले में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।
अमरोहा में रविवार को लगातार तीसरे दिन पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ने से अफसरों के होश उड़े हैं। कोरोना जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे गए प्रतीक्षारत 1062 में से 349 सैंपल की रिपोर्ट स्वास्थ्य अफसरों को रविवार शाम मिली।
इसमें दस रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। 334 रिपोर्ट निगेटिव मिली। पांच सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे गए। पॉजिटिव मरीजों में शहर के मोहल्ला कोट निवासी 52 वर्षीय एक व्यापारी व उनकी पत्नी व मूल रूप से शहर के एक मोहल्ला निवासी रूस से लौटे दो सगे भाई भी पॉजिटिव मिले हैं।
अफसरों के मुताबिक दोनों भाई रुस के किर्गिस्तान में एमबीबीएस के छात्र हैं। बीते दिनों आसाम से लौटकर घर पहुंचा शहर निवासी 31 साल का एक प्रवासी युवक भी पॉजिटिव पाया गया है।
एक सप्ताह पहले मुंबई से लौटे शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। युवक मुंबई में सैलून पर काम करता था। इसके अलावा हसनपुर के मोहल्ला मनिहारान निवासी पूर्व में कोरोना पॉजिटिव आई महिला की दो बेटियां भी पॉजिटिव मिली हैं।
तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 26 वर्षीय युवक व एक अन्य गांव का निवासी ब्लाक कर्मचारी की भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। छह दिन में सामने आए 69 पॉजिटिव, एक मौतअमरोहा।
जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ने से अफसरों के भी होश उड़े हैं। जांच और बचाव की कवायद के बावजूद हर दिन नए केस सामने आने से अफसर पशोपेश में हैं।
सीएमओ डा.मेघ सिंह ने बताया कि बीते केवल छह दिन में ही 69 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से एक कोरोना संक्रमित की मेरठ के निजी अस्पताल में मौत भी हो चुकी है।
देर शाम सभी पॉजिटिव मरीजों को एल-2 सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों की बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। संबंधित इलाकों में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
from UPUKLive