लखनऊ। आज चंद्रग्रहण लगा है, इसका असर मौसम पर भी पड़ेगा, हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। कहा जाता है कि आषाढ़ पूर्णिमा से अच्छी बारि...

लखनऊ। आज चंद्रग्रहण लगा है, इसका असर मौसम पर भी पड़ेगा, हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। कहा जाता है कि आषाढ़ पूर्णिमा से अच्छी बारिश शुरू होती है। और अब उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों के लोगों को जल्द ही उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों में आज बारिश होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश के महेंद्रगढ़, नारनौल, बिजनौर, मेरठ, संभल, चंदौसी, नरौरा, सहसवान और आसपास के इलाकों में शनिवार को आंधी और बारिश हुई और आज भी मौसम साफ नहीं रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में अगले सप्ताह तक हल्की बारिश हो सकती है।
राजस्थान के कई शहरों में अभी भी गर्मी और उमस का दौर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 4-5 जुलाई के बीच धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है। अभी पूरे राजस्थान में मानसून की गति धीमी है। मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर संभाग में 10 जुलाई के आसपास अच्छी बारिश हो सकती है। इस बीच, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
इसी तरह बिहार-झारखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज गरज के साथ बारिश होगी। 6-7 जुलाई को तूफान आने की भी संभावना है। वर्तमान में, उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण प्रभावित है। 5 जुलाई को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर, 6-7 जुलाई को राज्य के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
from UPUKLive