रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन के मौके पर एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है। धरती फॉउंडेसन के ...

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन के मौके पर एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है।
धरती फॉउंडेसन के संस्थापक कवि निशांत भरद्वाज राजपुत ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, युवाओं के प्रेरणास्रोत तथा झारखण्ड की शान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. देते हुए ईश्वर से स्वस्थ और सुखद जीवन प्रदान करने की कामना करने के साथ-साथ उनके 39वां जन्मदिवस के अवसर पर अपने फॉउंडेसन के माध्यम से एक लाख वृक्ष का वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।
धरती फाउंडेडन के द्वारा विश्व की सबसे बड़ी पहल 500 करोड़ वृक्षारोपण को पूर्ण होने में मददगार साबित होगा तथा इस पर्यावरण के महत्वपूर्ण संकल्प को झारखण्ड राज्य में 2020 से 2025 तक पूर्ण करने की लक्ष्य को निर्धारित किया गया।
साथ ही संस्थापक ने लोगों को पर्यावरण स्वच्छ रखने का संदेश देते हुए बताया कि वृक्षारोपण करके हम सभी लोग पर्यावरण को प्रदूषण एवं ग्लोवल वार्निंग जैसे खतरे से बचा सकते हैं.।
from UPUKLive