मुंबई: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन जगदीप का आज निधन हो गया। 81 वर्षीय दिग्गज अभिनेता गजदीप ने बुढ़ापे के कारण होने वाली समस्याओं के ...

मुंबई: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन जगदीप का आज निधन हो गया। 81 वर्षीय दिग्गज अभिनेता गजदीप ने बुढ़ापे के कारण होने वाली समस्याओं के कारण अपने मुंबई स्थित घर पर अंतिम सांस ली। फिल्म शोले में सूरमा भोपाली की भूमिका निभाने वाले जगदीप के जाने से बॉलीवुड एक बार फिर शोक में है।
अभिनेता और कॉमेडियन जगदीप का 81 साल की उम्र में बुधवार रात 8.40 बजे मुंबई में उनके घर पर निधन हो गया। उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। जगदीप ने 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था। फिल्म शोले में सूरमा भोपाली की भूमिका निभाने के बाद, वह बहुत लोकप्रिय हो गए।
इसके अलावा उन्होंने पुराण मंदिर, अंदाज़ अपना अपना जैसी फ़िल्मों में अभिनय किया और दर्शकों को हँसाया। इतना ही नहीं, उन्होंने सूरमा भोपाली नामक एक फिल्म का निर्देशन भी किया। उन्होंने इस फिल्म में मुख्य किरदार भी निभाया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1951 में बीआर चोपड़ा की फिल्म अफसाना से बतौर बाल कलाकार की थी। इसके बाद उन्होंने गुरु दत्त की आर पार, दो बीघा ज़मीन जैसी फ़िल्मों में भी काम किया।
from UPUKLive