देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में महिला शिकायतकर्ता को थाने में अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने के आरोपी एसएचओ इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव को...

देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में महिला शिकायतकर्ता को थाने में अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने के आरोपी एसएचओ इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबरों के अनुसार थानेदार की करतूत को महिला फरियादी ने ही अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था और यह वीडियो वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी भीष्मपाल सिंह यादव पहले से ही एक अन्य मामले में सस्पेंड था।
मीडिया में खबर आने के बाद वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी इंस्पेक्टर फरार हो गया था। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था. लेकिन बुधवार को वह पकड़ा गया।
देवरिया के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना भटनी के पूर्व थाना प्रभारी के पास एक महिला अपनी फरियाद लेकर आई थी। उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया गया।
थाना भटनी में उस इंस्पेक्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव भटनी से सलेमपुर ट्रांसफर हुए थे। उन्हें निलंबित किया जा चुका है. और बुधवार को आरोपी की गिरफ्तारी भी हो गई।
from UPUKLive