दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब उनकी गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से स...

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब उनकी गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की है।
सुशांत सिंह राजपूत के गुजरने के बाद से लगातार उनके फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। शेखर सुमन, रूपा गांगुली सहित सुशांत के फैन्स का मानना है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकते।
बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस मामले की मुंबई पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने सुशांत के परिवार वालों, दोस्तों और करीबियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इन्हीं में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी शामिल हैं। लेकिन इसके बावजूद रिया चक्रवर्ती को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को तरह-तरह की धमकियां और गालियां मिल रही हैं। अब खुद अभिनेत्री ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की हैं।
from UPUKLive