लखनऊ (आईपीएन)। उ.प्र. की योगी आदित्यनाथ की सरकार के पौधरोपण के दावे पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्...

अखिलेश ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि भाजपा सरकार को यह तो बताना ही चाहिए कि इतना जमीनी रकबा कहां चिह्नित हुआ जिस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। भाजपा की झूठ की फैक्ट्री में रोज झूठ के नए आविष्कार किए जाते हैं। लेकिन जनता से कुछ छुपा नहीं है। भाजपा सच्चाई पर पर्दा नहीं डाल सकती है। कितना सच कितना झूठ जनता सब जानती है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा के झूठ के दावों के विपरीत समाजवादी पार्टी की सरकार में पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया था। एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ में 400 एकड़ जमीन में बना है। जिसमें विभिन्न किस्म के पौधे लगाए गए हैं। लखनऊ में ही इससे पूर्व बने डॉ0 लोहिया पार्क में भी लोग बड़ी संख्या में जाते हैं।
राजधानी में पारा क्षेत्र के पहले लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे तक अवध वन प्रभाग के अन्तर्गत समाजवादी सरकार में बड़े पैमाने पर हरित पट्टी में पौधरोपण किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र आज भी हरियाली से आच्छादित है।
इटावा के लॉयन सफारी के एक हजार एकड़ में पौधरोपण किया गया। समाजवादी सरकार में एक दिन में राज्य में 5 करोड़ पौधरोपण का रिकार्ड गिनीज बुक में दर्ज है। समाजवादी सरकार में ही बुन्देलखण्ड और कन्नौज में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया था, जिसमें जलपुरूष राजेन्द्र सिंह भी शामिल हुए थे।
भाजपा को उतनी ही हांकनी चाहिए जितनी व्यवहारिक और भौतिक सत्यता के करीब हो। लम्बी-चौड़ी हांकते-हांकते भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अधोगति में पहुंचा दिया। भाजपा सरकार में तमाम घोटालों की लम्बी सूची है, वहीं भाजपाई दौर का पौधरोपण भी कहीं महाघोटाले की श्रेणी में न आ जाय? समाजवादी सरकार में इसकी निष्पक्ष जांच की जाएगी।
from UPUKLive