आगरा। (डीवीएनए ) डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के हालत सुधारने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन यहां कुछ अगल होता रहता है। डिपार्टमेंट के कर...

आगरा। (डीवीएनए ) डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के हालत सुधारने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन यहां कुछ अगल होता रहता है। डिपार्टमेंट के कर्मचारी अपना कार्य नहीं करना चाहते है। जब कार्य करने के लिए कोई दवाब बनने लगता है। तो वो अपनी हड़कर्मी पर आ जाते हैं।
ऐसा ही मामला शनिवार की सामने आया जब शाम के समय विवि कर्मचारी पालीवाल पार्क के समीप इतिहास विभाग का संविदा कर्मी वीरेश आग में मार्कशीट जला रहा था। जिसकी जानकारी स्टूडेंट्स ने टीचर्स को दी मौके पर जाकर टीचर्स ने उसे पकड़ लिया। जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुँचे रजिस्ट्रार डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने मार्कशीट को जलने से रोका साथ ही उक्त कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। सभी मार्कशीट सत्र 2013-14 की बीए,बीएससी,बीकॉम, एनएसडब्ल्यू की बताई जा रही हैं।
संवाद ,दानिश उमरी
Digital Varta News Agency