आगरा। (डीवीएनए) श्रीमती कस्तूरी देवी महाविद्यालय मधुनगर देवरी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा के कार्यकर्ताओं ने सपा महानगर अध्यक्ष चौधर...

आगरा। (डीवीएनए)
श्रीमती कस्तूरी देवी महाविद्यालय मधुनगर देवरी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा के कार्यकर्ताओं ने सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा किये गए विकास कार्यों में प्रभावित होकर एक विशेष वर्ग समाज ने व बसपा के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है। हमारी पार्टी आने वाले 2022 के विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश के अन्दर सरकार बनाकर उभरेगी अखिलेश यादव एक बार फिर मुख्यमंत्री के रूप में जनता के बीच होंगे।
कार्यक्रम में महासचिव पवन दोनेरिया,जिला महासचिव शिवराम यादव,कोषाध्यक्ष सौरभ, गुप्ता,उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा,किशन यादव,बलवेंद्र सिंह जाटव,मोहर सिंह जाटव शामिल रहे।
संवाद:- दानिश उमरी
Digital Varta News Agency