बांदा। डीवीएनए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की स्वीकृत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अ...

बांदा। डीवीएनए
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की स्वीकृत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बांदा जनपद के बबेरू, जसपुरा ,तिंदवारी, कमासिन ,नरैनी ब्लाकों के ब्लॉक अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। बबेरू से माता बदल श्रीवास, जसपुरा से जगन्नाथ सिंह, तिंदवारी से दानेंद्र सिंह दानी, कमासिन से ननकू यादव एवं नरैनी से अनिरुद्ध पांडे को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने यह जानकारी दी ।जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों से अपेक्षा की है कि वह 10 दिनों के अंदर अपनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सदस्यों के नामों की घोषणा करेंगे।
संवाद विनोद मिश्रा