अमरोहा डीवीएनए। दिल्ली बार्डर पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए अमरोहा में किसानों का अनिश्चितक...

अमरोहा डीवीएनए। दिल्ली बार्डर पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए अमरोहा में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं।
अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पपसरा में खेल मैदान में आम किसान संघर्ष समिति ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन में अनिश्चित काल धरना व भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
भूख हड़ताल में बैठे जिला अध्यक्ष शीशपाल सिंह सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक भूख हड़ताल रहेंगे। यही क्रम किसानों की समस्याओं के समाधान होने तक आगे भी चलता रहेगा।
Digital Varta News Agency