नई दिल्ली। डीवीएनए देश में अब तक 95 लाख से ज्यादा संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इस बीच देश में बीते 24 घंटे में 25,153 नए मामले रिपोर्ट किए गए...

नई दिल्ली। डीवीएनए
देश में अब तक 95 लाख से ज्यादा संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इस बीच देश में बीते 24 घंटे में 25,153 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। यह संख्या शुक्रवार के 22,889 आंकड़े से ज्यादा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 25,153 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई है। भारत में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,45,136 हो गई है।
Digital Varta News Agency