उधम सिंह नगर-जसपुर (डीवीएनए)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव के छह पदों के लिए 14 लोगों ने नामांकन पत्र दााखिल किए। नाम वापसी 15 को ...

उधम सिंह नगर-जसपुर (डीवीएनए)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव के छह पदों के लिए 14 लोगों ने नामांकन पत्र दााखिल किए। नाम वापसी 15 को तो चुनाव 25 जनवरी को दुल्हन पैलेस में होगा। वहीं, महिला उपाध्यक्ष और मंत्री के पद पर एक एक पर्चा आने पर दिव्या को उपाध्यक्ष तो आशा रानी को मंत्री घोषित कर दिया गया।
सोमवार को अग्रवाल सभा में व्यापार मंडल चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कराई गई। चुनाव पर्यवेक्षक निकेश अग्रवाल, अनिल खुलासा, चुनाव अधिकारी राजाराम राजपूत, सतीश अरोरा, मो. नाजिम,मुर्शरफ हुसैन, सत्यवान गर्ग,अंकुर बंसल, तरूण बंसल, त्रिलोक अरोरा के समक्ष अध्यक्ष पद पर तरूण कुमार, मो. वसीम गुडडू, मो. आरिफ, उपाध्यक्ष पद पर चेतन अग्रवाल, नासिर अली,महामंत्री पद पर महफूज अली, विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर सलमान सिददीकी, राहुल अग्रवाल, संगठन मंत्री पद पर कुशल अग्रवाल, मोसिन अहमद,दुष्यंत कुमार,प्रचार मंत्री पद पर मो. उस्मान,मधुप गोयल,महिला उपाध्यक्ष पद पर दिव्या अग्रवाल,महिला मंत्री पद पर आशा रानी ने पर्चे भरे। सभी पर्चे सही पाये गए। महिला उपाध्यक्ष पद पर दिव्या अग्रवाल,महिला मंत्री पद पर आशा रानी का एक पर्चा आने पर दोनों को निर्विरोध पदाधिकारी घोषित कर दिया गया।
चुनाव अधिकारी राजाराम राजपूत ने बताया कि छह पदों पर 14 लोगों ने पर्चे भरे है। बताया कि नाम वापसी 15 को होगी। मतदान 25 जनवरी को दुल्हन पैलेसे में सुबह आठ बजे से दो बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना की जायेगी। राजपूत ने बताया कि चुनाव में 2776 व्यापारी वोट डालेंगे।
पिछले साल शादी हुई, इस साल बन गई उपाध्यक्ष
दिव्या अग्रवाल मूलतरू रामनगर की निवासी है। पिछले साल अर्पित रस्तोगी से उनकी शादी हुई थी। दिसंबर माह में वह व्यापार मंडल की सदस्य बनी। सोमवार को दिव्या ने महिला उपाध्यक्ष पद पर नामांकन किया। इस पद पर कोई अन्य पर्चा न आने वह उपाध्यक्ष बन गई। दिव्या नगर पालिका रोड पर इंश्योरेंस सेंटर चलाती है। वहीं, महिला मंत्री चुनी गई आशा रानी आरोरा मेन बाजार में मोबाइल की शॉप करती है।