भोपाल डीवीएनए। मध्य प्रदेश के रतलाम में बाजार में एक कार सवार ने दोयुवतियों को घायल कर दिया। हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। ...

भोपाल डीवीएनए। मध्य प्रदेश के रतलाम में बाजार में एक कार सवार ने दोयुवतियों को घायल कर दिया। हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
हादसे में पांच से अधिक दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना के बाद, कार सवार और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हादसे में घायल दोनों लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे हुई। चौपाटी पर बिना नंबर की एक क्रेटा कार, दो लाइट्स, तेज रफ्तार से आगे बढ़ी और वहां से जा रहे दो युवतियों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।
सड़क पर खड़े पांच से अधिक दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।