वाल्मीकि नगर (डीवीएनए)। सशस्त्र सीमा बल दिल्ली से स्वरांजलि सेवा संस्थान मुख्यालय वाल्मीकि नगर पहुंचे, बगहा 21 बटालियन के पूर्व एरिया ऑर्गे...

वाल्मीकि नगर (डीवीएनए)। सशस्त्र सीमा बल दिल्ली से स्वरांजलि सेवा संस्थान मुख्यालय वाल्मीकि नगर पहुंचे, बगहा 21 बटालियन के पूर्व एरिया ऑर्गेनाइजर अनिल कुमार साहा का सम्मान स्वरांजलि रिकॉर्डिंग स्टूडियो परिसर में किया गया। चर्चित अभिनेता डी आनंद एवं संगीत आनंद ने संयुक्त रुप से ए.के. साहा को, संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी ने मधु पाठक को तथा एडिटर स्वरांजलि सरगम ने ज्योति कुमारी को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।
बताते चलें कि बगहा 21 बटालियन में विगत कई वर्षों तक वृत संगठक के रूप श्री साहा कार्य कर चुके हैं। वर्तमान समय में तबादला के उपरांत श्री साहा एसएसबी दिल्ली मुख्यालय में अपनी सेवा दे रहे हैं।
इस दौरान श्री साहा ने कहा कि स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांग जनों को विगत 9 वर्षों से सुबह-शाम भोजन दिया जा रहा है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर में गर्म कपड़े और कंबल का वितरण संस्था द्वारा जारी है। वाल्मीकि नगर आने के बाद मुझे जिस इंसान की कार्य शैली में हमेशा मानवता की झलक दिखती है ,उनसे मैं पुनः मिलने की चाह रखा और मुलाकात भी हो गई। इनके सुपुत्र संगीत आनंद को भी उनके विशिष्ट सामाजिक कार्यों हेतु मै अपने कार्यक्रमों में कई बार सम्मानित कर चुका हूं। बगहा से आई वरिष्ठ महिला मधु पाठक ने संस्था के उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।
मधेपुरा से आई ज्योति कुमारी ने कहा कि मानवीय संवेदनाओं को समझना ही सबसे बड़ा धर्म और पुण्य का कार्य है । इस मौके पर दिल्ली के छात्र चैतन्य कुमार ,संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद, चर्चित कलाकार एवं निर्देशक डी. आनंद, कोषाध्यक्ष शिव चंद्र शर्मा, अखिलानंद आदि मौजूद थे।
स्वरांजलि सेवा संस्थान परिसर में श्री डी. आनंद ने सशस्त्र सीमा बल के मुख्य तीन तत्व सेवा ,सुरक्षा , और बंधुत्व की चर्चा करते हुए कहा कि भारत नेपाल और भारत भूटान सीमा पर एसएसबी की कड़ी चैकसी है। एसएसबी के आगमन से ही बाल्मीकि नगर का चैमुखी विकास हो पा रहा है। चारों तरफ शांति ही शांति नजर आती है। दूर-दूर के लोग यहां जमीन लेकर अपना आशियाना बना रहे हैं।सशस्त्र सीमा बल पर केंद्रित गीतों को गाकर पिता-पुत्र ने आगत अतिथियों का मन मोह लिया।