लखनऊ (डीवीएनए)। बुलंदशहर में ससुरालियों ने विवाहिता को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है, विवाहिता की हालत गंभीर है, सूचना मिलते ही पुलिस म...

लखनऊ (डीवीएनए)। बुलंदशहर में ससुरालियों ने विवाहिता को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है, विवाहिता की हालत गंभीर है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर विवाहिता को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, गमभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया, फिलहाल विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है।
महिला के दो मासूम बच्चे हैं महिला की शादी 2017 में स्याना कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर पुठी हुई थी। महिला के पिता ने थाना दिवस में ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवाहिता के देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
संवाद राकेश पाण्डेय