पटना डीवीएनए। सिक्योरिटी गार्ड विनोद पाल के दोनो बेटे NITIAN बन गए हैं। सोनू NIT आंध्रप्रदेश में MECHANICAL Branch लेकर पढ़ रहा है, जबकि अक्...

पटना डीवीएनए। सिक्योरिटी गार्ड विनोद पाल के दोनो बेटे NITIAN बन गए हैं। सोनू NIT आंध्रप्रदेश में MECHANICAL Branch लेकर पढ़ रहा है, जबकि अक्षय NIT शिवपुर में CIVIL ब्रांच लेकर इंजीनियर बनने की राह पर खड़ा है।
अपने गुरु को उनके घर पहुंचकर उन्होंने 1 रूपया गुरु दक्षिणा दी है। विनोद पाल विक्रमगंज में टॉवर पर गॉर्ड है।
बता दें कि बिहार के आरके श्रीवास्तव गरीब स्टूडेंट्स को सिर्फ 1 रूपया में शिक्षा देकर इंजीनियर बना रहे हैं। आरके श्रीवास्तव सैकड़ों गरीबों को आईआईटी, एनआईटी, बीसीईसीई सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानो में दाखिला दिलाकर उनके सपने को पंख लगा चुके हैं।
रोहतास के जमोढी गांव निवासी आरके श्रीवास्तव बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही गणित में बहुत अधिक रुचि थी जो नौंवी और दसवी तक आते-आते परवान चढ़ी। आर के श्रीवास्तव की बचपन भी काफी गरीबी से गुजरा है।
परन्तु अपने कड़ी मेहनत, उच्ची सोच, पक्का इरादा के बल पर आज देश मे मैथमेटिक्स गुरु के नाम से मशहूर है, वे कहते हैं कि मेरे जैसे देश के कई बच्चे होंगे जो पैसों के अभाव में पढ़ नहीं पाते।आर के श्रीवास्तवा अपने छात्रों में एक सवाल को अलग-अलग मेथड से हल करना भी सिखाते हैं।
Digital Varta News Agency