आगरा। (डीवीएनए) बटेश्वर महादेव मंदिर में उस वक़्त भगदड़ मंच गई। जब फ़िरोज़ाबाद से अपनी दादी के साथ बटेश्वर महादेव के दर्शन के लिए आई और से...

आगरा। (डीवीएनए) बटेश्वर महादेव मंदिर में उस वक़्त भगदड़ मंच गई। जब फ़िरोज़ाबाद से अपनी दादी के साथ बटेश्वर महादेव के दर्शन के लिए आई और सेल्फी लेते समय यमुना में गिर गई। आनन फानन घाट पर मौजूद गोताखोरों ने दोनों को सही सलामत निकाल लिया है।
बताता दे कि फ़िरोज़ाबाद से अपनी दादी शिवरानी के साथ शिवानी और नेहा बटेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए आई थीं। दर्शन करने के बाद दोनों घाट के किनारे सेल्फी ले रही थीं। अचानक पैर फिसल जाने से दोनों यमुना में जा गिरीं। मोके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर गोताखोर कर्ण सिंह व उसके साथी ने यमुना में कूदकर दोनों को डूबने से बचा लिया।
संवाद:- दानिश उमरी
Digital Varta News Agency