आगरा (डीवीएनए)। केंद्रीय शिक्षा पात्रता परीक्षा (सीटेट) रविवार को ताजनगरी के 98 केन्द्रों पर संपन्न करवाई गई थी। परीक्षा से कुछ घंटे पहले व...

आगरा (डीवीएनए)। केंद्रीय शिक्षा पात्रता परीक्षा (सीटेट) रविवार को ताजनगरी के 98 केन्द्रों पर संपन्न करवाई गई थी। परीक्षा से कुछ घंटे पहले व्हाट्सअप पर पेपर लीक होने के मामले में थाना लोहामंडी ने कोचिंग संचालक के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है परीक्षा से दो घंटे पहले इन लोगों ने अपने छात्रों के व्हाट्सएप पर पेपर सेंट कर दिया था। इस पूरे प्रकरण में कोचिंग संचालक की पूरी भूमिका रही है। जिसके निर्देशन में पेपर अपने स्टूडेंट्स के पास तक भेजा गया।
पकड़े गए आरोपियों में विकास शर्मा जो कोचिंग संचालक हैं। इसके अलावा तीन अन्य में थान सिंह, आशीष, मोहित और कुलदीप शामिल हैं। इन सभी से पूछताछ की जा रही।
संवाद दानिश उमरी